फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

दो शातिरों को पकड़ तीन घटनाओं का खुलासा

Sun, 28 Nov 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने शनिवार को दो शातिरों को पकड़ा है। उनके कब्जे से चोरी के आभूषण व सात हजार की नकदी व तमंचा बरामद कर क्षेत्र में हुई चोरी की तीन घटनाओं के खुलासे का दावा किया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर के पास से मौसंडी निवासी शातिर रज्जन व केसरीपुर निवासी बुद्धा उर्फ बुधराम को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए शातिरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक जोड़ी पायल, तीन चांदी के सिक्के व सात हजार रुपये की नकदी और तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

पकड़े गए शातिरों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह दोनों मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। 25 दिन पहले जैतीपुर गांव में एक घर में चोरी कर मिले जेवरात व रुपये को आपस में बांट लिये थे। उसी रात पहाड़पुर गांव में छत के रास्ते घर में घुसकर नकदी व जेवर चोरी की थी। उनके द्वारा ही सुर्जनपुर गांव में सेंध काटकर चोरी की गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed