{"_id":"61a2811804ba660ebd41e324","slug":"crime-barabanki-news-lko6063951136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधेश्वर मंदिर में चोरी, कपाट का ताला तोड़ गर्भगृह तक पहुंचे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधेश्वर मंदिर में चोरी, कपाट का ताला तोड़ गर्भगृह तक पहुंचे चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेवा (बाराबंकी)। श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर के कपाट का ताला तोड़कर गर्भगृह में दाखिल हुए चोर दानपात्र से हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर के पुजारी जब पूजा करने पहुंचे तो अंदर का दृश्य देख दंग रह गए। घटना की सूचना उन्होंने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को दी। मगर, मंदिर में हुई चोरी की घटना की भनक पुलिस को नहीं लगी।
महादेवा मंदिर के रिसीवर हरिप्रसाद द्विवेदी के मुताबिक, शुक्रवार की रात चोरों ने श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में घुस आए। मंदिर के निकास द्वार के कपाट का ताला तोड़कर गर्भगृह तक पहुंच गए। इसी बीच किसी आहट को पाकर चोर दानपात्र से नकदी चोरी कर भाग गए और चोरी की बड़ी वारदात होते-होते बच गई।
उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह पुजारी वीरेंद्र शास्त्री भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो देखा कि कपाट का ताला टूटा पड़ा था। यह देख पुजारी दंग रह गए। पुजारी ने मंदिर कमेटी को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद रिसीवर ने पुजारियों के साथ मंदिर के अंदर जाकर देखा। फिलहाल मंदिर के अंदर रखे दानपात्र से कुछ नकदी ही गायब मिली।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से मंदिर को निशाना बनाया था। मगर, किसी आहट से भाग गए। जानकारी पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मगर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महादेवा चौकी पुलिस के गश्त न करने पर सवाल उठाए। इस संबंध में इंस्पेक्टर नारदमुनि सिंह ने बताया कि चोरी की किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी जांच करवाई जाएगी।