{"_id":"613bae988ebc3e5a67439331","slug":"crime-barabanki-news-lko594989555","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी पर तिरंगे के अपमान का एक और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी पर तिरंगे के अपमान का एक और केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत कई अन्य लोगों पर दर्ज केस में शुक्रवार को तिरंगे के अपमान की एक और धारा जोड़ दी गई।
शहर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का शहर के कटरा मोहल्ले में कार्यक्रम था। इसमें महामारी अधिनियम का उल्लंघन, प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति का उल्लंघन व धार्मिक उन्माद भड़काने के साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में शहर चौकी इंचार्ज हरिशंकर साहू की तहरीर पर एक केस दर्ज किया गया था।
इसकी जांच में कार्यक्रम के फोटो देखने पर तिरंगे के अपमान का मामला शुक्रवार को सामने आया। इसमें पाया गया कि कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा लहराने की बजाए मोड़ कर लगाया गया था। जिस पर ओवैसी और आयोजकों पर दर्ज केस में तिरंगे के अपमान की भी धारा जोड़ दी गई है। (संवाद)