{"_id":"60ede8708ebc3e9cdf3bae68","slug":"crime-barabanki-news-lko586810472","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के टीले के नीचे दबकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के टीले के नीचे दबकर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवासड़क (बाराबंकी)। खेत में काम करने के दौरान मिट्टी का टीला गिरने से उसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के उमरापुर तालुक गांव में किसान सालिकराम (45) मंगलवार शाम को अपने खेत में कुछ काम करने के लिए फावड़ा लेकर निकला था। खेत के किनारे एक बड़ा टीला था जिसके किनारे की जमीन को सालिकराम बराबर कर रहा था कि तभी अचानक मिट्टी का टीला सालिकराम के ऊपर गिर गया और वह उसी के नीचे दब गए।
देर रात तक वापस न आने पर घर वालों ने उसकी तलाश के लिए खेत में जाकर देखा तो खेत में एक तरफ कपड़े पड़े थे और मिट्टी के ऊपर बाल दिख रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद राय ने बताया कि मिट्टी का टीला गिर जाने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)