{"_id":"60df61ad8ebc3e694e086301","slug":"crime-barabanki-news-lko585202815","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्डी में नकली नोटे होने का झांसा दे 18 हजार ले उड़ा टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्डी में नकली नोटे होने का झांसा दे 18 हजार ले उड़ा टप्पेबाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धौर (बाराबंकी)। बैंक में रुपये निकालने आए एक किसान को उसकी गड्डी में नकली नोट होने के झांसा देकर टप्पेबाज 18 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। रुपये गिनने पर किसान को इसकी जानकारी हुई। मगर, तब तक टप्पेबाज फरार हो चुका था। इसकी सूचना पीड़ित किसान ने डायल-112 व कोठी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला कोठी थाना क्षेत्र भानमऊ का है। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के माजीपुर निवासी किसान संगम लाल चौराहे पर स्थित कॉरपोरेशन बैंक गया था। यहां पर बैंक खाते से उसने 50 हजार रुपये निकाले। इसी दौरान पास में खड़े टप्पेबाज ने कहा कि गड्डी में पांच सौ के दो नोट नकली हैं। पहले तो किसान ने ध्यान नहीं दिया। मगर, कई बार कहने पर किसान ने अपने जेब से गड्डी निकालकर कहां इसमें कहां नकली नोट हैं। इस पर टप्पेबाज ने अपने हाथ में गड्डी लेकर दो नोट निकालकर किसान को दिए और कहा यह नोट नकली है।
काउंटर पर वापस कर दो। किसान ने जैसे ही कैशियर से नोट नकली होने की बात कहकर वापस लौटाने को कहा। इस पर कैशियर ने कहा कि कौन कह रहा है। यह बात सुनकर कर पास में खड़े टप्पेबाज ने किसान के हाथ में गड्डी थमाकर भाग गया। किसान को कुछ गड़बड़ होने की आशंका हुई तो उसने नोट गिने।
विज्ञापन
गड्डी से 18 हजार रुपये गायब होने से परेशान हो उठा। बैंक के बाहर निकलकर टप्पेबाज की तलाश की। मगर, उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने डायल 112 के साथ पुलिस को घटना की सूचना दी। इस बारे में थानाध्यक्ष कोठी रितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।