{"_id":"5de7fd578ebc3e54c76eb716","slug":"cricket-match-barabanki-news-lko4959382168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में पहुंची महाराजा और बालाजी क्रिकेट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में पहुंची महाराजा और बालाजी क्रिकेट टीम
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय मनोरमा चतुर्वेदी मेमोरियल ओपन क्रिकेट लीग के तीसरे दिन बुधवार को पहला मुकाबला महाराजा क्रिकेट क्लब और बाराबंकी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
महाराजा क्रिकेट क्लब ने बाराबंकी क्रिकेट क्लब को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरा मैच टीआरसी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज व बालाजी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। बालाजी ने आसानी से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाराबंकी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 18 ओवरों में 72 रनों का लक्ष्य महाराजा क्रिकेट क्लब के समक्ष रखा। टीम की ओर से केवल धीरज ही दहाई का अंक पार कर पाए और उन्होंने सबसे अधिक 16 रन बनाए। महाराजा टीम की ओर से शाह अदील ने शानदार बॉलिंग करते हुए पांच विकेट झटके। वहीं सुजात को चार विकेट मिले।
विज्ञापन
जवाब में महाराजा क्रिकेट क्लब ने मात्र 9.5 ओवरों ही में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और अपनी जगह सेमीफाइनल में सुनिश्चित कर ली।
दूसरा मैच टीआरसी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और बालाजी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें टीआरसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीआरसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 123 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।
टीम की ओर से विभोर ने 45, अंकित ने 14 और मनमोहन ने 12 व कार्तिक ने 11 रनों का योगदान दिया। बालाजी की ओर से अंकुर माथुर व नजरुल को 2-2, नफीस, अमित, आलोक व अली को 1-1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य पाकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। नफीस अली ने 33 गेंदों पर शानदार 30 रन बनाए। बेहतरीन प्रदर्शन से अंकुर माथुर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।