फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Counting of Lok Sabha elections will take place in the presence of two observers.

Barabanki News: दो प्रेक्षकों की माैजूदगी में होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना

Fri, 31 May 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Counting of Lok Sabha elections will take place in the presence of two observers.
बाराबंकी। लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। निष्पक्ष मतगणना कराने को लेकर चुनाव आयोग ने दो प्रेक्षको की तैनात की है। मतगणना का पूरा कार्य इन्हीं प्रेक्षकों की निगरानी में पूरा होगा। उधर, मतगणना कार्य में लगाए गए कार्मिकों के दूसरे व अंतिम चरण का प्रशिक्षण कार्य तीन जून को जीआईसी मैदान में बने सभागार में होगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की मतगणना नवीन मंडी परिसर में चार जून को होगी। यहां पर टेबल, बैरीकेडिंग आदि लगाए जाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। गणना में लगाए गए कार्मिकों का पहले चरण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। दूसरे चरण का प्रशिक्षण तीन जून को जीआईसी मैदान में बने आडिटोरियम में होगा। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए रीना महापात्रा और आरआर दमोर की बतौर प्रेक्षक तैनाकी की है। इन्हीं दोनों की मौजूदगी सभी छह विधानसभाओं क्षेत्रों में पड़े मतों की मतगणना कराई जाएगी। मतगणना को लेकर विधानसभावार 14-14 टेबल लगाई गई हैं।
विज्ञापन

एक से कार्मिक, तीन से प्रत्याशियों को प्रवेश
मतगणना के दौरान परिसर में प्रवेश के लिए गेट नंबर एक से मतगणना कार्मिकों और मीडिया कर्मियों को प्रवेश दिया जाएगा । जबकि गेट नंबर तीन से प्रत्याशियों व उनके एजेंट को प्रवेश मिलेगा। सभी प्रत्याशी अपने एजेंट बनाए जाने की सूची 31 तक प्रशासन को सौंप देंगे। इस दौरान वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed