फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona vaccine

चार अस्पतालों में 358 को लगाई कोरोना वैक्सीन

Sun, 07 Mar 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine
बाराबंकी। कोरोना टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के दो सरकारी और दो निजी अस्पतालों में आए करीब 358 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान टीका लगवाने के लिए अस्पतालों में पहुंचे लोगों ने कहा कि कोरोना से बचना है तो वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन

शनिवार को सिर्फ चार अस्पतालों में कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान जिला अस्पताल में 119 लोगों को, महिला अस्पताल में 36, इस तरह से मुफ्त में 155 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसी प्रकार सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में 163 और शहर के देवा रोड स्थित आस्था अस्पताल में 40 इस तरह से दोनों अस्पतालों में कुल 203 लोगों ने पैसा देकर कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन

इस प्रकार चार अस्पतालों में पहुंचे 358 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान टीका लगवाने पहुंचे वरिष्ठजनों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह टीका पूरी तरह से स्वदेशी है इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है इसलिए कोरोना से बचने के लिए हर किसी को टीका लगवाना चाहिए। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि चार अस्पतालों में 358 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed