{"_id":"5fff45248ebc3e333554c23d","slug":"corona-vaccine-barabanki-news-lko559724831","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में बुधवार देरशाम कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई। भारी सुरक्षा के बीच सीएमओ कार्यालय में बनाए गए इसे स्पेशल कक्ष में रखा गया है। यहां पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। तीन दिन में करीब 15 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जानी है।
इसके लिए तैैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में 16 स्थानों पर टीकाकरण को लेकर जिला मुख्यालय से वैक्सीन भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अलावा जिले के आला अधिकारी भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। कहीं पर कोई दिक्कत न आए इसे लेकर पल-पल की नजर रखी जा रही है।
वैक्सीनेशन के तहत पहले चरण में तीन दिन के अंदर जिले के 15 हजार स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना का टीका लगाया जाना है। इसके लिए करीब 17 हजार 970 डोज जिले में देरशाम को अयोध्या से कड़ी सुरक्षा के बीच लाई गई। वैक्सीन को सीएमओ कार्यालय पर बनाए गए स्पेशल वैक्सीन कक्ष में रखा गया है। कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा के लिए यहां पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं सीसीटीवी कैमरे से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। विभाग की मानें तो 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरूआत होगी। इसके लिए जिले में 24 केंद्र बनाए गए हैं और प्रत्येक केंद्र पर छह कर्मियों के हिसाब से 144 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्यालय समेत 16 केंद्रों को कोरोना वैक्सीन वितरण केंद्र बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिले के आला अधिकारियों द्वारा पूरी प्रक्रिया पर बराबर नजर रखी जा रही है।
जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन भेजी जाएगी। वैक्सीन को लेकर विभाग किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। इसलिए यह वैक्सीन सीएचसी और टीकाकरण केंद्रों पर कब भेजी जाएगी इसको लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बेलहरा और मझगवां टीकाकरण केंद्र को सीएचसी फतेहपुर तो सफेदाबाद स्थित हिंद और मेयो अस्पतालों को सीएचसी जाटा बरौली से कोरोना की डोज उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरोना वैक्सीन जिले में पहुंच गई है, टीकाकरण के लिए 16 जनवरी से शुरूआत की जानी है। इस महत्वपूूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियों पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तैद रहेंगे।
-डॉ. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी