{"_id":"5eb44cba8ebc3e906c6eedb3","slug":"corona-effect-barabanki-news-lko520643768","type":"story","status":"publish","title_hn":"न बराती न बैंडबाजा, मास्क लगा हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न बराती न बैंडबाजा, मास्क लगा हुई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लॉकडाउ के चलते शादियों की रौनक फीकी पड़ गई है। बरातियों व बैंडबाजे के बिना ही दुल्हन की विदाई हो रही है। ऐसा ही एक विवाह रामनगर क्षेत्र में हुआ है जिसमें दूल्हा समेत सिर्फ चार लोग बारात लेकर पहुंचे और दिन में ही विवाह करने दुल्हन विदा कराकर ले गए। वैवाहिक समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया गया। दुल्हा, दुल्हन समेत सभी लोग मास्क लगाए थे।
रामनगर क्षेत्र के रजनापुर गांव निवासी बाल्मीकि पांडेय की बेटी रूबी का विवाह बुधवार को दिन में संपन्न हुआ। लॉकडाउन के चलते इस विवाह में वर व कन्या पक्ष के सिर्फ आठ लोग ही शामिल हुए। बारात रामसनेहीघाट इलाके के रायपुर से विवेक अवस्थी लेकर पहुंचे थे। विवेक के साथ उनके पिता समेत चार लोग ही बराती थे। घर के आंगन में वैवाहिक समारोह संपन्न कराया गया। इस दौरान मौजूद लोग मास्क लगाने के साथ सामाजिक दूरी का भी पालन करते रहे। विवाह के दौरान पूरे परिवार के हाथ सैनिटाइज कराए गए। विवाह के बाद दुल्हन की विदाई में सादगीपूर्ण तरीके से हुई। इस विवाह में न बराती थे और न ही बैंडबाजा। गांव के बहुत से लोगों को शादी की जानकारी भी बाद में हुई।