{"_id":"5f2d911c8ebc3e3ce0626941","slug":"corona-barabanki-news-lko534136730","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी के 16 कर्मचारी संक्रमित, दफ्तर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी के 16 कर्मचारी संक्रमित, दफ्तर सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण पाने में प्रशासन की कोशिश सफल नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले के 18 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 16 एलआईसी और दो कचहरी के कर्मचारी हैं। कई कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद एलआईसी दफ्तर को 48 घंटे के लिए बंद कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। उधर संक्रमितों को सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
एलआईसी के 16 कर्मचारियों के कोरोना वायरस की चपेट में आने से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। अन्य कर्मचारियों के भी संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। एलआईसी के सहायक शाखा प्रबंधक आरएन पांडेय ने बताया कि जांच रिपोर्ट में 16 कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद दफ्तर को 48 घंटे के लिए बंद कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। अन्य कर्मचारियों की भी जल्द ही सैंपलिंग कराई जाएगी। वहीं कचहरी में कार्य करने वाले दो और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले भी कचहरी का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया जा चुका है।
कर्मचारियों के संपर्क में आने वालों की तलाश
एलआईसी कर्मचारियों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। इस बारे में संक्रमित पाए गए कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को ऐसे लोगों को तलाशने में लगाया गया है जिससे उनकी भी जांच की जा सके।
विज्ञापन
फर्जी पता बताने वाले संक्रमित बने चुनौती
सैंपलिंग के दौरान कई लोग अपना नाम और पता गलत लिखा रहे हैं। जांच रिपोर्ट में पाजिटिव आने के बाद जब ऐसे लोग खोजे नहीं मिल रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे लोग संक्रमण को फैलाने में भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए भी संक्रमण पर नियंत्रण पाने में मुश्किल आ रही है। ऐसे लोगों को तलाशने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।