फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

चार डॉक्टर संक्रमित, अस्पताल को कराया गया सील

Thu, 06 Aug 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। कोरोना का संक्रमण जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार शाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार दो सीएचसी के चार डॉक्टर समेत 35 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को जहां उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ जैदपुर अस्पताल को दो दिन के लिए सील कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। डॉक्टर के संक्रमित मिलने के बाद अन्य चिकित्सकों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगा पाने में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। जिले में लगातार संक्रमित बढ़ रहे हैं। गुुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में रामसनेहीघाट सीएचसी के तीन और जैदपुर सीएचसी का एक चिकित्सक कोरोना संक्रमण की जद में आ गए हैं। इस पर जैदपुर अस्पताल को दो दिन के लिए बंद कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। सीएचसी जैदपुर अधीक्षक डॉ. सुनील जायसवाल ने बताया कि संक्रमित डॉक्टर की तैनाती टेरा पीएचसी पर है लेकिन उन्हें इमरजेंसी ड्यूटी में जैदपुर पर लगाया गया था। दोनों अस्पतालों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। अन्य चिकित्सकों और कर्मचारियों की शुक्रवार को सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा पीड़ित के संपर्क में आने से समुरेगंज में दो और लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मोहम्मदपुर कीरत में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा देवा कस्बे के मोहल्ला कचेहरान में तीन और लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। सीएचसी देवा अधीक्षक डॉ. कैलाश शास्त्री ने बताया कि जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed