{"_id":"68ad602a483987b5e5032ac9","slug":"cook-used-to-harassment-students-in-school-toilet-after-school-hours-in-barabanki-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छुट्टी के बाद स्कूल के शौचालय में छात्रों के साथ दरिंदगी करता था रसोइया... विरोध करने पर देता था धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छुट्टी के बाद स्कूल के शौचालय में छात्रों के साथ दरिंदगी करता था रसोइया... विरोध करने पर देता था धमकी
Tue, 26 Aug 2025 03:50 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Aug 2025 03:50 PM IST
सार
बाराबंकी में दो छात्रों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल का रसोइया एक छात्र से डेढ़ वर्ष से तो दूसरे के साथ एक माह से दुष्कर्म कर रहा था। सीओ ने बच्चों के बयान दर्ज किए हैं। बीएसए ने भी दिए घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी के कुर्सी क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच के दो छात्रों के साथ स्कूल का ही रसोइया नागेसर यादव धमका कर दुष्कर्म कर रहा था। इससे परेशान बच्चों ने जब स्कूल जाने से मना किया तो पोल खुली।
एएसपी उत्तरी विकासचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ फतेहपुर जगत कनौजिया को जांच सौंपी गई है।
पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय नागेसर यादव के खिलाफ कक्षा पांच में पढ़ने वाले 11 वर्षीय दो छात्रों के परिजनों ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि छुट्टी के बाद रसोइया दोनों बच्चों को विद्यालय के शौचालय में ले जाता था।
विज्ञापन
विरोध करने पर धमकाता था। रसोइया एक छात्र के साथ करीब डेढ़ वर्ष से एवं दूसरे के साथ एक माह से ऐसा कर रहा था। 23 जुलाई को स्कूल के अन्य बच्चों ने रसोइया को ऐसा करते देख लिया।

इसके बाद से दोनों बच्चे स्कूल जाने से इन्कार करने लगे। सख्ती से पूछताछ में पता चला कि रसोइया उनसे दुष्कर्म करता है। इस कारण वे स्कूल नहीं जाना चाहते।
सीओ जगत कनौजिया ने बताया कि स्कूल पहुंचकर जांच की। बच्चों के बयान दर्ज किए। छानबीन की जा रही है। अभी शिक्षकों व अन्य बच्चों से भी जानकारी ली जाएगी। वहीं, बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।