{"_id":"5de7fd568ebc3e54ac7bc88f","slug":"construction-of-girls-college-barabanki-news-lko4959381169","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 करोड़ से बनेंगा पहला बालिका आवासीय इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 करोड़ से बनेंगा पहला बालिका आवासीय इंटर कॉलेज
विज्ञापन
बाराबंकी। ब्लॉक क्षेत्र रामनगर में जिले के पहले बालिका आवासीय इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत होने वाले इस निर्माण में करीब 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को इसके लिए भूमि मिल गई है।
पांच हेक्टेयर भूमि बनने वाले इस कॉलेज में हॉस्टल के साथ पुस्तकालय, खेल मैदान व लैब आदि के साथ कई अन्य सुविधाएं होंगी। केंद्र सरकार से गाइड लाइन मिलते ही नामित कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य शुरू कर देगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को कॉलेज हैंडओवर किया जाएगा।
केंद्र सरकार के प्रयास से जिले में सिर्फ बालिकाओं के लिए एक ऐसा इंटर कॉलेज बनाने की तैयार की गई है जहां रुककर वे बिना किसी परेशानी के शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी। यह इंटर कॉलेज पूरी तरह से आवासीय होगा और इसका फायदा दूरदराज की बालिकाओं को मिलेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बनने वाले इस इंटर कॉलेज पर करीब 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए तहसील प्रशासन की मदद से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में पांच हेक्टेयर (बीस बीघा) भूमि उपलब्ध करा दी गई है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अब इसके निर्माण में केंद्र सरकार से मिलने वाली गाइड लाइन के इंतजार में बैठा है। गाइड लाइन मिलते ही नामित कार्यदायी संस्था द्वारा इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
आवासीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को रहने के साथ और भी कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसमें हॉस्टल के लिए कई कमरे, खेल का मैदान, प्रयोगशाला, कंप्यूटर रूम, मल्टीपर्पज हाल, बाउंड्रीवॉल आदि का निर्माण कराया जाएगा।
बीस बीघे भूमि पर बनने वाले जिले के पहले बालिका आवासीय इंटर कॉलेज में छात्राओं की शिक्षा, खेल और मनोरजंन का पूरा ध्यान रखे जाने की तैयारी की गई है।
रामनगर जैसे पिछड़े क्षेत्र में यह सौगात मिल जाने से आसपास के जिलों समेत तराई क्षेत्र के गांवों की बेटियों को इससे खासा फायदा पहुंचेगा।
इस आवासीय इंटर कॉलेज में करीब दो हजार छात्राओं के शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी जबकि हॉस्टल में रहना या न रहना उनकी इच्छा पर निर्भर करेगा। इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इसे माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर किया जाएगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत रामनगर में आवासीय बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण होना है। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। 35 करोड़ से बनने वाले इस इंटर कॉलेज में हॉस्टल के साथ कई अन्य सुविधाएं छात्राओं को मिलेगी। केंद्र सरकार से गाइड लाइन जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।