{"_id":"6406a6d261b000219c039b04","slug":"congressmen-protest-in-front-of-sbi-barabanki-news-c-13-1-118219-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कांग्रेसियों ने एसबीआई के सामने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कांग्रेसियों ने एसबीआई के सामने किया धरना-प्रदर्शन
Tue, 07 Mar 2023 08:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:22 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। आर्थिक संकट के समय में भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे अदाणी समूह को बेच रही है। साथ ही एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने को मजबूर कर रही है, जिसके कारण गरीब एवं मध्यम वर्ग की करोड़ों की बचत जोखिम में है। कांग्रेस अदाणी के पक्ष में भाजपा सरकार की घोर पूंजीवादी नीति का विरोध करती है। इसी को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने एसबीआई गेट पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया।
धरने से पहले अपने ओबरी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने कहा कि अदाणी के पक्ष में भाजपा सरकार की घोर पूंजीवादी नीतियों का कांग्रेसी विरोध करते हैं। इसी के खिलाफ स्टेट बैक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन, राजेंद्र वर्मा, सरजू शर्मा, आदर्श पटेल, शिवशंकर शुक्ला, शबनम वारिस, सना शेख, वीरेंद्र प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।