फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   congress

जन-जन की पीड़ा जानने के बाद बनेगा कांग्रेस का घोषणा पत्र

Sun, 29 Aug 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
congress
बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र किसान, नौजवान, महिलाओं और जन-जन की पीड़ा जानने के बाद बनाया जायेगा। इसमें प्रदेश की जनता की समस्याओं का सरकार में आने पर निराकरण का वादा होगा। आप सभी से आग्रह है कि आप हौसला बनाये रखें। कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों का जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। 2022 में प्रियंका गांधी की अगुवाई मे कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।
विज्ञापन

यह बातें प्रदेश कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को अयोध्या जाते समय कही। जिलाध्यक्ष मोहसिन ने मोहम्मदपुर चौकी पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा विगत 32 वर्षों में प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकारों को आवाम ने देख लिया है।
विज्ञापन

इन्होंने सिर्फ और सिर्फ आवाम को गुमराह करने का काम किया है। हमारी अगुवाई में बनी प्रदेश चुनाव घोषणा समिति आमजनों की राय लेने के लिये पूरे प्रदेश में जा रही है। आमजन की राय, पीड़ा, जरूरत को शीर्ष नेतृृत्व को कमेटी भेजेगी और उसमें से जायज मांगों को घोषणा पत्र में शामिल किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अहमदपुर चौकी के पास सहकारी विकास संघ के चेयरमैन व कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सदस्य शिवशंकर शुक्ला ने तमाम लोगों के साथ सलमान खुर्शीद का स्वागत किया। इस मौके पर आनंद शुक्ल, सईद अहमद, राकेश तिवारी, प्रशांत शुक्ला, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed