फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Confirmation in investigation, lemon bought for three months in jail

जांच में पुष्टि, जेल में तीन माह तक खरीदा गया नींबू

Sat, 11 Jun 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Confirmation in investigation, lemon bought for three months in jail
बाराबंकी। जिला कारागार में नींबू घोटाले के मामले की जांच में साबित हुआ है कि जेल में तीन माह तक नींबू की खरीद हुई थी। यह नींबू खरीद केवल कागजों पर हुई थी या वाकई में, यह बड़ा सवाल है। मामले की जांच करने वाले डीआईजी जेल के अनुसार ठेकेदार द्वारा ही बाजार में नींबू के दाम कम हो जाने के कारण कारागार स्तर पर नींबू की आपूर्ति न लिए जाने से नाराज होकर इसकी शिकायत की गई। डीआईजी की जांच रिपोर्ट से अमर उजाला की खबर पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन

19 मई को अमर उजाला ने ‘तीन माह में बंदियों को पिलाया गया 30 क्विंटल नींबू’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। डीजी जेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी जेल संजीव कुमार त्रिपाठी को मामले की जांच सौंपी थी। दो दिन पहले कारागार मंत्री द्वारा जेल पहुंचकर जांच की गई और जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह समेत चार लोगों को सस्पेंड कर दिया गया। डीआईजी जेल ने बताया कि जनवरी से मार्च माह के बीच में बंदियों को एक-एक नींबू दिया गया था। उन्होंने बताया कि नींबू की खरीद ठेके की दर पर छह रुपये प्रति नींबू के हिसाब से हुई थी।
विज्ञापन

डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान ऐसा पाया गया है कि संबंधित नींबू की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार द्वारा ही बाजार में नींबू के दाम कम हो जाने पर उससे नींबू की आपूर्ति न लिए जाने के कारण नाराज होकर शिकायत की गई। डीआईजी जेल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि जेल में तैनात तीन डॉक्टरों द्वारा बंदियों को नींबू देने की सलाह दी गई थी। वर्ष 2020 व 2021 में भी कोरोना काल के समय जेल में नींबू की आपूर्ति हुई थी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि जब जनवरी माह में नींबू का रेट कम था तब भी छह रुपये प्रति नींबू की दर से इसकी खरीद दिखाई गई। मंत्री ने अपनी जांच में भी ऐसा पाया और जेल अधीक्षक समेत चार लोगों को सस्पेंड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed