{"_id":"5fff447f8ebc3e33f77a2b9a","slug":"cold-weather-barabanki-news-lko559724258","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 डिग्री पहुंचा रात का पारा, गलन ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 डिग्री पहुंचा रात का पारा, गलन ने किया बेहाल
विज्ञापन
बाराबंकी। बुधवार की सुबह छाया रहा कोहरा।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। तापमान में पिछले कई दिनों से आ रही गिरावट का सिलसिला जारी है। वहीं दिन में चल रही सर्द हवाओं के चलते गलन और ज्यादा बढ़ गई है। शाम होते ही ठंड और बढ़ जाने से लोग परेशान हैं लेकिन फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार की अपेक्षा एक डिग्री कम रहा। वहीं दिन के तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जिससे दिन में चलने वाली सर्द हवा की वजह से ठंड और ज्यादा बढ़ गई है।
वहीं सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से सबसे ज्यादा दिक्कतें वाहन चालकों को हुईं। उनको दिन में वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं शाम होते ही ठंड और बढ़ जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि शहर में पर्याप्त संख्या में अलाव न जलाए जाने से सबसे ज्यादा दिक्कत दैनिक मजदूरों और रिक्शा चालकों को हो रही है। मगर नगर पालिका प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। मौसम विभाग की माने तो कोहरा पड़ने के साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। सर्द हवा चलने से ठंड से अभी राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।