फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cold weather

तीन डिग्री और गिरा, पारा बढ़ी गलन से परेशान हुए लोग

Wed, 13 Jan 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
cold weather
बाराबंकी। ठंडी हवा के चलते धूप में भी नही मिली राहत तो कुछ इस तरह बच्चों को गर्म कपड़ों में घर से न? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है। दिन में चल रही सर्द हवा की वजह से गलन और ज्यादा बढ़ गई है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दिन में निकल रही धूप से ठंड से कुछ राहत जरूर मिल रही है लेकिन शाम होते ही फिर ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। चिहिन्त स्थानों पर अलाव न जलवाए जाने से लोग निजी संसाधनों से अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से तापमान में गिरावट जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री तो न्यूनतम में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 19.5 न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आ रहे बदलाव से हर कोई परेशान है।
विज्ञापन

दिनभर सर्द हवा चलती रही लेकिन दिन में निकली धूप ने ठंड से कुछ राहत जरूर दी। मगर शाम होते ही गलन भरी ठंड बढ़ने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। वहीं चिहिन्त स्थानों पर भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव नहीं जलवाए जाने से लोग खुद से व्यवस्था कर अलाव जलवा रहे हैं। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अनुसार बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। सर्द हवा के चलने से ठंड से अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed