{"_id":"6154bca88ebc3eb5dc29be73","slug":"cm-visit-barabanki-news-lko597871865","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति-भाषा पूछे बिना अपराधियों पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति-भाषा पूछे बिना अपराधियों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
बाराबंकी। बुधवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित क?
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामराज्य का द्वार है बाराबंकी। सभी लोग धार्मिक उत्सव उत्साह के साथ मनाएं, सरकार उनके साथ खड़ी है। विकास से लेकर कानून-व्यवस्था कायम करने के लिए सबका साथ, सबका विकास को ही ध्येय बनाकर कार्य किया जा रहा है।
सपा, बसपा और कांग्रेस के एजेंडे में कभी प्रदेश का विकास नहीं रहा। लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास हो रहे हैं। पहले सिर्फ चार जिलों को ही बिजली मिलती थी अब पूरे प्रदेश में मिल रही है। अपराधियों से जाति, भाषा और धर्म पूछकर कार्रवाई नहीं बल्कि कानून के दायरे में लाकर कार्रवाईयां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को शहर के जीआईसी मैदान स्थित ऑडीटोरियम में करीब 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और निवेश के लिए सुरक्षा जरूरी है। भाजपा ने प्रदेश की जनता को सुरक्षा देने का काम किया है। साढ़े चार साल में पारदर्शिता के साथ साढ़े चार लाख लोगों को बिना घूस और सिफारिश के नौकरियां दी गईं। यहीं वजह है कि तीन लाख करोड़ का निवेेश और एक लाख से ज्यादा लोगों को नौकरियां मिलीं। योगी ने कहा कि कोरोना काल में जिस प्रकार से जनप्रतिनिधियों ने काम किया वह किसी से छिपा नहीं है। यदि सपा की सरकार होती तो वह इसे नियंत्रित नहीं कर पाती।
विज्ञापन
आज उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाला प्रदेश बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के एजेंडे में कभी विकास रहा हीं नहीं। पहले सिर्फ सैफई समेत चार जिलों को बिजली मिलती थी लेकिन आज बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश को बिजली मिल रही है।
पहले की सरकारों में गरीबों का राशन हड़प लिया जाता था लेकिन आज मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पहले कांवड़ यात्रा निकालने पर लाठीचार्ज होता था अब कांवड़ यात्रा निकलने पर फूलों की वर्षा की जाती है। यहां तक जन्माष्टमी का विरोध होता था लेकिन आज सभी त्योहार मनाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के विकास का आधार गांव, गरीब किसान और महिलाएं हैं। पांच सौ वर्षों में जिस राम मंदिर का निर्माण नहीं हो सका मोदी सरकार में आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। भाजपा का एजेंडा है समस्याओं को दूर करेंगे सभी को सुरक्षा और सम्मान देंगे तथा विकास की किरण घर-घर तक पहुंचाएंगे। साढ़े चार साल में सरकार ने पूरा समय देकर कार्य किया है और एक बार फिर भाजपा को समय दें। पार्टी आपके विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरेगी।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा ने कभी भी वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम नहीं किया। सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखकर कार्य किया। कहा कि आज जब किसान शाम को खेत से लौटता है तो उसे घर पर बिजली मिलती है जिससे वह दो की जगह चार रोटी खाता है। योगी सरकार में गुंडों की कोई जगह नहीं है। वह जेल में हैं या फिर एनकाउंटर में मार दिए गए।
कहा कि मोदी देश के पहले नेता है जिन्होंने विश्व को चार बार संबोधित किया है। केंद्र सरकार सौ रुपये भेजती है तो पूरा पैसा लाभार्थी के खाते में जाता है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, सांसद लल्लू सिंह, उपेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक सतीश शर्मा, शरद अवस्थी, बैजनाथ रावत, साकेंद्र वर्मा, अवनीश सिंह, जिले की प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेेश, धीरेंद्र वर्मा, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।