फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cm visit

स्वागत की तैयारियों में भाजपाई, भीड़ जुटाने में झोंकी ताकत

Wed, 29 Sep 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
cm visit
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भाजपाई उत्साह से पूरी तरह लबरेज हैं। ऐसे में उनके स्वागत में कोई कोर कसर बाकी न रहे जाए इसके लिए बड़े नेता से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता दिन रात एक किए हुए हैं। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाने के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

इसके लिए कार्यकर्ता गांव-गांव खाक छान रहे हैं और लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए पूरे तरह से प्रयासरत हैं। वहीं जिले की प्रभारी अर्चना मिश्रा और सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने समर्थकों के साथ जीआईसी मैदान में चल रही तैयारियों को देखा और मौके पर मौजूद अफसरों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शहर के जीआईसी मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आ रहे हैं। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटे इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुुशमेश लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर एक-एक कार्यकर्ता को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब 25 मंडल हैं और सभी मंडल अध्यक्षों को दस-दस बसें लानी है। इसके अलावा छोटे वाहनों से भी लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने का जिम्मा सौंपा गया है। सभी फ्रंटल संगठनों भी कार्यक्रम स्थल पर भीड़ जुटाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। जिले के चारों विधायक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से गांवों की खाक छान रहे हैं।
कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाने का सबसे बड़ा जिम्मा इन्हीं पर है। बताया जा रहा है कि एक विधायक को कम से कम सौ बसों में लोगों का लाने का जिम्मा सौंपा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर खासे उत्साहित हैं। वहीं विधायक सतीश शर्मा, शरद अवस्थी, साकेंद्र वर्मा, बैजनाथ रावत, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेेश श्रीवास्तव, दिनेश वैश्य, संदीप गुप्ता आदि ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed