{"_id":"615369038ebc3edac41dee8a","slug":"cm-visit-barabanki-news-lko59771326","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आज जीआईसी में करेगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आज जीआईसी में करेगे जनसभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के जीआईसी ऑडीटोरियम में जनसभा को संबोधित करने के साथ करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारियां दिन-रात की मेहनत के बाद पूरी कर ली है। वहीं कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का घेरा मजबूत किया गया है। प्रभारी मंत्री व आला अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की तो सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को दिशानिर्देश दिए गए।
विगत 16 सितंबर को भारी बारिश के चलते रद्द किया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम अब बुधवार को जीआईसी ऑडीटोरियम में होगा। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट गया। तालाब बने कार्यक्रम स्थल से पंपसेट लगाकर पानी निकाला गया। दिन-रात डंफर व जेसीबी मशीन लगाकर ग्राउंड में मिट्टी की पटाई भी की गई।
वहीं अधिकांश भाग पर पटाई के बाद ईंट बिछा दी गई। ऑडीटोरियम के बगल वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया। एक दिन पहले मंगलवार को जिले भर के आला अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। युद्धस्तर पर तैयारियां चलती रहीं। डीएम डॉ. आदर्श सिंह हर एक प्वाइंट पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेकर अन्य विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप रहे थे। वहीं कार्यक्रम स्थल की पूरी जिम्मेदारी निभा रहे एसडीएम सदर तो दो दिनों से रात-दिन जीआईसी में ही रहकर हर एक कार्य को पूरा कराने में जुटे दिखे।
विज्ञापन
स्टेडियम में बने हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटवाया गया। वहीं इस दूरी में आने वाले सरकारी कार्यालय, अस्पताल व स्कूल-कॉलेज तक बाहर से लकदक कर अंदर भी दस्तावेज दुरुस्त कर तैयारियां भी होती रहीं। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान व आल अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के आने-जाने व उनको दिए जाने वाले प्रमाण-पत्र के बारे जानकारी लेने के साथ ही लोकार्पण व शिलान्यास के शिलापट के बारे में भी जानकारी ली।
इसके साथ ही अधिकारियों व पुलिस के जवानों की ड्यूटी प्वाइंट पर रहने की सूचना के साथ उनके दायित्वों का बोध कराया गया। आईजी अयोध्या संजीव गुप्ता ने भी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। पूरे कार्यक्रम में तीन एएसपी, नौ सीओ, 13 थाना प्रभारी, 14 इंस्पेक्टर, 110 सब इंस्पेक्टर, सात महिला दारोगा, 544 कांस्टेबल, 118 महिला कांस्टेबल, ढाई कंपनी पीएसी, तीन ट्रैफिक इंस्पेक्टर व 11 ट्रैफिक दरोगा लगाए गए हैं। जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे।