फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cm visit

कमिश्नर व आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां परखी

Wed, 15 Sep 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
cm visit
बाराबंकी। मुख्यमंत्री के 16 सितम्बर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। मंगलवार को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल व पुलिस महानिरीक्षक संजीव कुमार जिले में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने डीएम व एसपी समेत जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। अलग-अलग परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के साथ लाभार्थियों के सम्मानित करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं दोनों कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर की जा रही तैयारियों को देखकर और तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को शहर के जीआईसी के ऑडीटोरियम व हरख के युग निर्माण इंटर कॉलेज के पास स्थित खेल मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई के साथ बैरिकेडिंग, सड़क, शौचालय आदि का इंतजाम युद्ध स्तर पर चल रहा था।
विज्ञापन

आसपास के सरकारी भवन व कार्यालय भी संवारे जा रहे थे। अधिकारी व इंजीनियर तो यहीं पर डेरा डाले पड़े हैं। सैकड़ों की संख्या में मजदूर तो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां समेत अन्य वाहन कार्यक्रम की तैयारियों का सामान ढोने में लगे हैं। इसी बीच मंगलवार को अयोध्या मंडल के कमिश्नर एमपी अग्रवाल व आईजी संजीव कुमार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां परखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दोनों कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर तैयारियां देखी तो काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी यमुना प्रसाद, सीडीओ एकता सिंह आदि अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दो विधानसभा क्षेत्रों में है। ऐसे में दोनों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के साथ लाभार्थियों के सम्मान की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर ही होगी। इसके साथ एक के बाद एक कार्यक्रम होने के कारण अफरातफरी न हो इसको लेकर व्यवस्था व सुरक्षा के इंतजाम को लेकर दो टीमें अलग-अलग कार्यक्रम स्थलों की बनाई जाए।
16 के बाद दूसरी विस क्षेत्रों में भी सीएम के कार्यक्रम की उम्मीद
मुख्यमंत्री के 16 सितंबर को बंकी व जैदपुर विस क्षेत्र के कार्यक्रम के बाद अन्य विस क्षेत्रों में कार्यक्रम होने की उम्मीद बढ़ गई है। क्योंकि अभी तक जिले भर की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास 16 सितंबर को किया जाना था। मगर, इस पर मुहर नहीं लगी। अब मुख्यमंत्री केवल बाराबंकी व जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम स्थलों पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र की ही करीब 75 करोड़ की 150 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

चमकाएं जा रहे अस्पताल व कार्यालय
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आसपास स्थित अस्पताल व कार्यालय को चमकाने का काम भी युद्ध स्तर पर जारी है। क्योंकि कहीं अगर मुख्यमंत्री वहां भी धमक बैठे तो सारी पोल पट्टी खुल जाएगी। इसको लेकर शहर के जिला अस्पताल महिला व पुरुष, डीआईओएस कार्यालय, राजकीय कॉलेज व हरख ब्लॉक को चमकाने के साथ अधूरे दस्तावेज को पूरा कर उनको व्यवस्थित रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed