{"_id":"613fa1af8ebc3ebead0533a0","slug":"cm-visit-barabanki-news-lko5954286112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा सौ करोड़ की 400 परियोजनाओं को लोर्कापण व शिलांयास करने सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा सौ करोड़ की 400 परियोजनाओं को लोर्कापण व शिलांयास करने सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 सितंबर को जिले में सवा सौ करोड़ से अधिक की 400 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री के सदर विस क्षेत्र में शहर के जीआईसी स्थित ऑडीटोरियम और जैदपुर विस क्षेत्र में युग निर्माण इंटर कॉलेज के पास स्थित मैदान को कार्यक्रम स्थल के रूप में चयनित कर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं सीएम के कार्यक्रम को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है तो प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। कार्यक्रम स्थल को लकदक करने के साथ पुरानी सड़कों की मरम्मत तो कार्यक्रम स्थल तक नई सड़क बनाने का काम भी सोमवार को होता दिखा। कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों की चहलकदमी रही तो बैरिकेडिंग व हैलीपैड बनाने का काम भी किया जा रहा हैं।
वहीं जिला प्रशासन भी एक बैठक के बाद दूसरी बैठक कर विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहा है। सोमवार को भी डीएम व सीडीओ की मौजूदगी के बैठक में विभागवार सूचनाएं संकलित की गई। वहीं लोकार्पण व शिलान्यास का खाका तैयार किया जा रहा है। सोमवार की शाम तक सवा सौ करोड़ से अधिक लागत की करीब 400 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास की तस्वीर सामने आई। हालांकि अभी इस पर मुहर लगना बाकी है।
विज्ञापन
छह किसानों को पुरस्कृत करेंगे मुख्यमंत्री
कृषि विभाग की विभिन्न अनुदानित योजना से लाभान्वित छह किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के हरख में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे। इसको लेकर किसानों का चयन कर उन्हें अवगत करा दिया गया है।
इस कड़ी में कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर पर चार लाख रुपये के अनुदान पाने वाले जैदपुर विस क्षेत्र के रामपुर निवासी किसान ज्ञानी प्रसाद, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के लिए 12 लाख का अनुदान पाने वाले हरख ब्लॉक के मीनापुर निवासी आसरा बायोटेक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के धीरज कुमार,
पॉली हाउस में गुलाब पुष्प की खेती के लिए 25.40 लाख का अनुदान पाने वाली बंकी ब्लॉक के बड़ेल की महिला किसान ऊषा कुमारी व जरबेरा पुष्प की खेती पर 23.26 लाख रुपये का अनुदान पाने वाले रामनगर की बेरिया निवासी किसान विमला देवी,
नीली क्रान्ति योजना के तहत वृहद रिसर्कुलेटरी सिस्टम की स्थापना एवं मत्स्य पालन पर 30 लाख के अनुदान से लाभान्वित हरख के डेहवा निवासी किसान प्रीति वर्मा और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लघु मत्स्य आहार मिल की स्थापना पर 12 लाख का अनुदान पाने वाले बनीकोडर के दांदूपुर के किसान सुरेश सिंह को मुख्यमंत्री 16 सितंबर को पुरस्कृत करेंगे।