{"_id":"67f581fae7499ecc0c074a36","slug":"closing-of-schools-in-the-afternoon-is-a-problem-for-children-barabanki-news-c-315-1-slko1014-136799-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भरी दोपहरी में स्कूलों की छुट्टी बच्चों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भरी दोपहरी में स्कूलों की छुट्टी बच्चों के लिए मुसीबत
Wed, 09 Apr 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए देवा कस्बा स्थित तालाब में नहाते बच्चे।
बाराबंकी। मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। दिन में तेज धूप निकले के साथ ही रातें भी गरम होने लगी हैं। घरों में लगे पंखे भी गरम हवा दे रहे हैं, जिससे लोग अब एसी और कूलर का सहारा लेने लगे हैं। वहीं, सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को हो रही हैं, जिनकी छुट्टी भरी दोपहरी यानि एक से दो बजे के बीच होती है। ऐसी स्थिति में बच्चे पसीना बहाते हुए अपने घरों को पहुंच रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से दिक्कतें और ज्यादा बढ़ने लगी। कभी दिन का पारा 37 डिग्री तो किसी दिन 39 डिग्री के पास पहुंच रहा है। इसी प्रकार रात का तापमान 21 डिग्री से लेकर 25 डिग्री के आसपास पहुंचने से लोगों की परेशानियां और बढ़ी हैं।
दिन में तेज धूप के साथ ही रात का पारा चढ़ने से लोग अब एसी-कूलर का सहारा लेने लगे हैं। ये अलग बात है कि लू से बचाव को लेकर तमाम निर्देश जारी किए जा रहे हैं, लेकिन स्कूलों के समय में परिवर्तन न होने से बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अस्पतालों में पहुंच रहे डायरिया के मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में जहां बुखार और पेटदर्द के मरीजों की संख्या मंगलवार को ज्यादा रही। वहीं, निजी अस्पतालों में डायरियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। राकेश, हैदर, नौशाद को डायरिया की शिकायत पर परिजनों ने शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा बताते हैं कि मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से बुखार और पेटदर्द के साथ ही डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है।