{"_id":"633c8be37ea52e305a5fadae","slug":"cleanness-barabanki-news-lko6514927164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलहरा व सतरिख में स्वच्छता तो हैदरगढ़ में बढ़ी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलहरा व सतरिख में स्वच्छता तो हैदरगढ़ में बढ़ी गंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नगर पंचायतों में स्वच्छता सर्वेक्षण के आंकड़ों ने चौंकाया है। बीते एक साल में चले स्वच्छता अभियान के बाद जिले की 12 नगर पंचायतों में हैदरगढ़ को छोड़ बाकी सभी की प्रदेश स्तर पर रैंकिंग सुधरी है मगर बेलहरा, सतरिख, फतेहपुर और देवा नगर पंचायतों ने छलांग लगाते हुए पिछले साल की रैंकिंग को काफी पीछे छोड़ दिया है। वर्ष 2021 की रैंकिंग में कुछ साल पहले बनी नगर पंचायत बेलहरा 398 से 21वें स्थान पर पहुंच गई।
सतरिख नगर पंचायत ने सुधार करते हुए प्रदेश में 320 से 33वें स्थान पर कब्जा जमा लिया है। फतेहपुर नगर पंचायत ने भी अपेक्षित सुधार करते हुए 124 से 43वां स्थान अर्जित किया है। देवा नगर पंचायत प्रदेश में 377वें स्थान पर थी मगर इस बार देवा को 56वां स्थान मिला है।
सबसे खराब हाल हैदरगढ़ का रहा। पिछले साल प्रदेश में 117वें स्थान पर रही हैदरगढ़ टाउन 155वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इस सर्वेक्षण में साफ हुआ है कि सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है तो खाली प्लॉटों में कूड़े के ढेेर पाए गए हैँ। जो स्वच्छता अभियान में सबसे बड़ी बाधा है। हैदरगढ़ की ईओ अंकिता का कहना है कि सफाई अभियान चलाया जा रहा है।