{"_id":"5a959ac84f1c1bf07b8b9b3b","slug":"city-in-holi-mood","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में उड़ा गुलाल, बच्चों का धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में उड़ा गुलाल, बच्चों का धमाल
Amarujala Bureau
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
होली का सजा बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन छाने वाली मस्ती की झलक मंगलवार को स्कूलों दिखाई दी। सभी बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर होली की बधाई दी। अलमस्त बच्चों ने खूब धमाल मचाया और अपने टीचर्स को भी अबीर व गुलाल से सराबोर कर दिया। स्कूल मेें पढ़ाई के बाद सिर्फ होली की ही बात हुई।
विज्ञापन
बालाजी बचपन स्कूल में बच्चों ने खूब गुलाल उड़ाया और अपने सहपाठियों को गुलाल लगाया। बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जयपुरिया स्कूल में बच्चों ने खूब धमाल मचाया। बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। इससे पूर्व शनिवार को छात्र छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में अच्छे प्रदर्शन पर बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर मॉडल व प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था।
विज्ञापन
फाउंडेशन स्कूल में गुलाल उड़ा तो होली की ऐसी मस्ती छाई कि विद्यालय परिसर में सभी लोग गुलाल से सरोबार हो गए। बच्चों ने अपने टीचर्स को भी गुलाल लगाया। बच्चों के साथ बड़ों ने भी एक दूसरे को गुलाल लगाकर कर होली की बधाई दी।
विज्ञापन
होलिकोत्सव को लेकर चौराहों व गली मोहल्लों में होलिका स्थल पर लकड़ियां एकत्र की जा रही हैं। लोग लकड़ी इकट्ठा कर होलिका में डाल रहे हैं। मंगलवार को लखपेड़ाबाग, महर्षि नगर, आवास विकास, दशहरा बाग आदि स्थानों पर लोगों ने लकड़ी एकत्र कर होलिका में डाली।