फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Children sent rs. 9000 to the flood victims on the New Year

न्यू ईयर पर बच्चों ने बाढ़ पीड़िताें को भेजे 9000

Thu, 31 Dec 2015 11:18 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
नया साल आज से शुरू हो रहा है। लोग अपनों को बधाई देने के लिए तरह-तरह की ग्रीटिंग कार्ड, महंगे फूल व गिफ्ट पैक खरीद रहे हैं लेकिन युगांतर विद्या मंदिर के कक्षा छह से आठ तक के 775 छात्र-छात्राओं ने इस सबसे इतर एक अनूठी मिसाल पेश की है। इस छात्रों ने अपनी पॉकेट मनी को जुटा कर नौ हजार रुपये एकत्र किए और उसे ीएम के माध्यम से चेन्नई के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष को भेज दिया।
विज्ञापन


नये साल का जश्न मनाने के लिए सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में होता।  ग्रीटिंग कार्ड, फूल व गिफ्ट पैक खरीद अपने दोस्तों को देते हैं। लेकिन युगांतर विद्या मंदिर के 775 छात्र-छात्राओं ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। यहां बच्चों मिल कर यह फैसला लिया कि वो इस बार नये वर्ष को मनाने में पैसा नहीं खर्च करेंगे। सबको जो पॉकेट मनी मिली है उसे एकत्र कर चेन्नई के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गुरुवार को स्कूल में बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी एकत्र कर नौ हजार रुपये जुटाए। इसके बाद इस राशि को कॉलेज के प्रधानाचार्य आशुतोष वर्मा के हवाले कर दिया। इसके बाद उन्होंने बैंक ड्रॉफ्ट बनवाकर दोपहर में उसे डीएम योगेश्वर राम मिश्र को सौंपा। यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed