{"_id":"617c4c77eaa300011d1344a5","slug":"child-dip-in-water-barabanki-news-lko60235761","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में भरे पानी में डूबे मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में भरे पानी में डूबे मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धौर (बाराबंकी)। प्रधानमंत्री आवास व शौचालय के निर्माणाधीन गड्ढे में भरे पानी में डूबे मासूम बालक की शुक्रवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना जैदपुर थाना क्षेत्र के पूरे कारेदेवन मजरे मुर्तजीपुर गांव की है। यहां के निवासी शिवकुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास व शौचालय मिला था। आवास का निर्माण होने के बाद पास स्थित अपने खेत में शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोद कर आवास की पटाई कर ली थी। बारिश में इस गड्ढे में पानी भर गया। शुक्रवार को शिव कुमार का पांच वर्षीय बेटा अरुण इसी गड्ढे के पास शौच को गया था।
इसी दौरान पैर फिसलने से गड्ढे में गिरकर डूब गया। जब तक परिवारीजनों को इस बारे में जानकारी होती और वे उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुबंशी ने बताया कि गड्ढे में भरे पानी में डूबकर बालक की मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। (संवाद)