फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Chief Minister Jan Arogya Mela organized

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ

Mon, 05 Apr 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jan Arogya Mela organized
बाराबंकी। देखिए दादा आप दवा खाने में लापरवाही बरत रहे हैं और समय से दवाई नहीं खा रहे हैं। समय से दवा खाएंगे तभी मर्ज ठीक होगा। जब अस्पताल में अच्छी से अच्छी दवाएं मौजूद हैं। इन दवाओं से फायदा न हो तो ही बाहर से दवा लिखी जाएं। ये जो दवाएं दी जा रही हैं, इनको बताए गए समय पर खाएं आप जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन

पीरपुर पीएचसी पर यहीं के निवासी दयाराम को देखते हुए डॉ. सुनील जायसवाल ने उनका दवाओं को लेकर सलाह दी। रविवार को जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2153 मरीज देखे गए।
विज्ञापन

इनमें सबसे ज्यादा संख्या 1018 महिला मरीजों की रही, जबकि पुरूष मरीजों की संख्या 821 रही। इस दौरान 314 बच्चों का भी उपचार कर दवाएं दी गई। पीएचसी पीरपुर में मरीज देेखते हुए डॉ. सुनील जायसवाल ने बताया कि अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं, इसलिए किसी भी मरीज को बाहर से दवा लिखने की कोई जरुरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने दयाराम, रामपाल, केतकी देवी, सुमित्रा समेत करीब 36 मरीज देखे और दवाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीएचसी असंद्रा पर डॉ. मदन गोपाल वर्मा ने 25 मरीज देखे। राधिका देवी ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से खांसी से परेशान है, जिस पर उनकी बलगम और ब्लड की जांच कराकर दवाएं दी गई। 13 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सीएमओ ने कई अस्पतालों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य मेले का जायजा लिया और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

स्वास्थ्य मेले में आए करीब 101 लोगों के प्रपत्रों की जांच के बाद गोल्डेन कार्ड बनाए गए। इसके लिए 137 चिकित्सक और 429 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। मेले में संदिग्ध पाए जाने पर 297 लोगों की कोरोना जांच भी की गई। इस दौरान गैस्ट्रो के 266, डायबिटीज के 77, त्वचा रोग के 257, संदिग्ध टीबी के 9, एनीमिया के 43, हाईपरटेंशन के 64 मरीज देखे गए। अब तक स्वास्थ्य मेले में करीब 78 हजार 215 मरीज देखे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed