फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Chief Minister Jan Arogya Mela organized

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन

Mon, 18 Jan 2021 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jan Arogya Mela organized
बाराबंकी। डॉक्टर साहब! एक हफ्ता से बुखार पीछा नाहीं छोड़ रहा है, कोई ऐसी दवा लिख देव की दोबारा बुखार न आवै। कई दिन हो गवा साहेब बहुत परेशान हो गएन। इस तरह की पीड़ा रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सुनने और देखने को मिलीं। मरीजों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात ये थी कि सभी प्रकार के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ एक जगह मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कई मरीजों की जांच की गई तो कई मरीजों को रेफर भी किया गया। मेले में 2988 मरीज देखे गए। वहीं सीएमओ ने पांच अस्पतालों का निरीक्षण कर मरीजों से बात की तो मौके पर मौजूद चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 2988 मरीज देखे गए। इनमें 1131 पुरुष और 1435 महिलाएं तथा 422 बच्चों को चिकित्सकों ने देखा और दवाएं दी। सुबह करीब 11 बजे उधौली पीएचसी पर दवाई लेने पहुंचे यहीं के रहने वाले कंधई (57) ने बताया कि डॉक्टर साहब! एक हफ्ता से बुखार पीछा नाहीं छोड़ रहा है, कोई ऐसी दवा लिख देव की दोबारा बुखार न आवै।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने कंधई की बात सुनकर पहले उसकी जांच कराई और इसके बाद दवाएं देते हुए कहा कि तीन दिन की दवा है, इसे खाइए। तीन दिन बाद आकर बताना। बड्डूपुर पीएचसी पर दवा लेने आए रामदुलारे ने बताया कि वह सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित है। निजी चिकित्सक से दवा ली थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर मौके पर मौजूद चिकित्सक ने उसे भी तीन दिन की दवाई दी।
इस तरह के कई मरीज आए जिन्हें अस्पतालों में मौजूद चिकित्सकों ने देखा और दवाएं भी दी। वहीं सीएमओ ने महादेवा, मोहम्मदपुर खाला, बेलहरा, मझगवां और देवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों से बात की और मौके पर मौजूद चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में इस बार भी महिला मरीजों की संख्या पुरुष की अपेक्षा ज्यादा रही। इस दौरान जहां 11 सौ पुरुष आए तो महिलाओं की संख्या 1435 रही। इसके अलावा 422 बच्चों को भी चिकित्सकों ने देखा और दवाएं दी। इस दौरान 189 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए तो 40 लोगों को रेफर भी किया गया।
जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में 167 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई तो 625 स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया। इसमें आयुष के 53 और एलोपैथ के 67 चिकित्सक लगाए गए। इस दौरान पेट रोग के 51, गैस के 268, टीबी के 13, शुगर के 76, त्वचा रोग के 368, खून की कमी के 96, हाइपरटेंशन के 46 मरीज देखे गए और इन्हें दवाएं भी दी गईं।

सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में रविवार को 2988 मरीज देखे गए। इनमें 1131 पुरुष और 1435 महिलाओं के साथ ही 422 बच्चों को भी दवाएं दी गईं। मेरे द्वारा पांच अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मरीजों से बातचीत भी की गई और मौके पर मौजूद चिकित्सकों को आवश्यक निर्देेश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed