फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Chief Minister Jan Arogya Mela organized at 57 Primary Health Centers

57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन

Mon, 22 Mar 2021 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jan Arogya Mela organized at 57 Primary Health Centers
बाराबंकी। ज्यादा सोचना सेहत के लिए ठीक नहीं है, वैसे भी आपका ब्लडप्रेशर काफी बढ़ा हुआ है। यह ब्लड प्रेशर की दवा है, रोज सुबह नाश्ते के बाद एक गोली खाना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करना, नियमित दवा का सेवन करने से ही ब्लड प्रेशर नियंत्रित होगा।
विज्ञापन

यह सलाह डॉ. सुमित ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत पीएचसी कोटवाधाम में दवा लेने आए सोमनाथ को दी। सोमनाथ ने कहा कि साहेब हम कुछ नाही सोचित है, फिरव हमार जी घबरावा करत है। इस पर डॉ. सुमित ने कहा- आप दवा खाएं पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में करीब 2489 मरीज देखे गए। इनमें पुरुष मरीजों की संख्या 906 और महिला मरीजों की संख्या 1210 तथा बच्चों की संख्या 373 रही। वहीं सीएमओ ने तिलोकपुर, रमवापुर तेलवारी समेत कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया और इस दौरान कई स्थानों पर खामियां मिलने पर कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। कहा कि दोबारा निरीक्षण में लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोटवाधाम में दवा लेने आए सोमनाथ ने कहा कि साहेब हम कुछ नाही सोचित है फिरव हमार जी घबरावा करत है। डॉ. सुमित ने ब्लड प्रेशर चेक किया तो वह काफी बढ़ा हुआ था। दवा देते हुए उन्होंने कहा कि इसे रोज खाना है, इसमें लापरवाही न करना तभी ब्लडप्रेशर नियंत्रित होगा। इस तरह जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में आम दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या ज्यादा रही। इसके बाद भी यहां आए मरीजों को देखकर चिकित्सकों ने दवाएं दी।
स्वास्थ्य मेले में 235 पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। इस दौरान गंभीर पाए जाने पर 26 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर भी किया गया। मेले में मरीजों केे किसी प्रकार की सुविधा न हो, इसके लिए 146 चिकित्सक और 510 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई गई। वहीं 419 लोगों की कोरोना की जांच भी कई गई।

सीएमओ डॉ. बीएस चौहान ने बताया कि जिले में 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में रविवार को 2489 मरीज देखे गए। इसके साथ ही मेरे द्वारा कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया। एक-दो स्थानों पर थोड़ी-बहुत कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed