फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cheating accused sent to jail

ठगी के आरोपी को भेजा जेल

Mon, 18 Oct 2021 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cheating accused sent to jail
जैदपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के लोगों के साथ ठगी करने के साथ नौकरी के नाम पर मोटी रकम की वसूली करने के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस लंबे समय से आरोपी को तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जैदपुर के गुलरिहा गांव के रमेश चंद्र पर लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के साथ ठगी करने के आरोप लग रहे थे। वह फर्जी जात व आय प्रमाणपत्र के बनाने के साथ सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम उगाहने का काम करता था। आरोपी पहले थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ फॉलोवर का काम भी कर चुका है।
विज्ञापन

आरोपी अपनी बाइक पर पुलिस का मोनोग्राम लगाकर चलता था। इससे गांव के लोग डरते भी थे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जालसाजी का केस पहले से दर्ज था। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया है जबकि उसके अन्य साथियों का पता किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed