फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Changes in the field of 34 policemen

34 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Sat, 20 Mar 2021 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Changes in the field of 34 policemen
बाराबंकी। पंचायत चुनाव से पहले पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने चार इंस्पेक्टर, आठ चौकी प्रभारियों समेत 34 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें से लाइन से 14 को थानों व विभिन्न सेल में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार, रूद्र नरायन गौड़ व नजमुल हुसैन नकवी को अपराध शाखा, सुरेश कुुमार वर्मा को प्रभारी मानीटरिंग सेल तथा सब इंस्पेक्टर शैलेश यादव को प्रभारी जन सूचना सेल के पद पर तैनाती दी है।
विज्ञापन

वहीं नगर कोतवाली की मोहम्मदपुर चौकी के इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा का तबादला टिकैतनगर थाने की सुखीपुर चौकी इंचार्ज के पद पर किया है। यहां तैनात अशोक कुमार सिंह को जैदपुर थाने की अहमदपुर चौकी का नया इंचार्ज बनाया गया है जबकि यहां के चौकी इंचार्ज सत्येंद्र प्रकाश पांडेय को मीडिया सेल में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतरिख की मोहद्दीपुर चौकी के इंचार्ज महेश बाजपेयी को मोहम्मपुर खाला, जैदपुर थाने के कस्बा चौकी इंचार्ज हरीशंकर साहू को नगर कोतवाली के मोहम्मदपुर चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। कुर्सी थाने की ओदार चौकी के प्रभारी जय प्रकाश यादव को फतेहपुर तो फतेहपुर कोतवाली की इसरौली चौकी के इंचार्ज कमलेश राज को जैदपुर थाने भेजा गया है।
मसौली थाने के दरोगा मनोज कुमार सैनी फतेहपुर की इसरौली चौकी व कोठी थाने के राममूर्ति कनौजिया को कुर्सी थाने की ओदार चौकी तथा सतरिख थाने के दरोगा लालजी यादव को मोहद्दीनपुर चौकी का नया इंचार्ज बनाया गया है। पुलिस लाइन से अमर कुमार चौरसिया को नगर कोतवाली की सिटी चौकी, सुरेंद्र बहादुर सिंह को जैदपुर थाने के कस्बा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।
मीडिया सेल के प्रभारी राजेश कुमार सिंह को नगर कोतवाली की जिला चिकित्सालय चौकी का इंचार्ज बनाया गया। वहीं यहां के चौकी इंचार्ज जमानत अब्बास का सफदरगंज किया गया तबादला निरस्त कर नगर कोतवाली भेजा गया है।

कुर्सी थाने के दरोगा सतीश दीक्षित को सफदरगंज, लाइन से सरफराज अहमद को देवा, बसंतराम को मोहम्मदपुर खाला, महिला दरोगा रश्मि कुशवाहा को फतेहपुर, कमलेश कुरील को महिला थाना, दरोगा राजेश सिंह को देवा से फतेहपुर, प्रवीन सिंह को लाइन से रिट सेल, कन्हैया यादव को लाइन से कोठी, श्रीनाथ यादव को हैदरगढ़, एसएसआई योगेंद्र मिश्र को दरियाबाद से यातायात, विशुन कुमार शर्मा को लाइन से दरियाबाद तथा शिवानंद पटेल को देवा थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed