फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   championship

ओवर ऑल चैम्पियन बने निंदूरा के नौनिहाल

Thu, 05 Dec 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
championship
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ओवरऑल चैम्पियन की शील्ड हासिल कर निंदूरा के नौनिहाल विजेता बने। वहीं पूरे डलई ब्लॉक उपविजेता बना। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने शील्ड देकर नौनिहालों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विजेता खिलाडी अब अंबेडकरनगर में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। हरख के जनपद इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नौनिहालों ने अपना दमखम व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में निंदूरा ब्लॉक के दानिश ने तो बालिका वर्ग की खुशबू ने व्यक्तिगत चैम्पियनशिप हासिल की। पूर्व माध्यमिक स्तर पर बालिका वर्ग में निंदूरा ब्लॉक की कोमल ने बाजी मारी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में निंदूरा ब्लॉक प्रथम, हैदरगढ़ द्वितीय व तीसरे स्थान पर मसौली व त्रिवेदीगंज ब्लॉक पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबीकूद में शांतनु शुक्ला प्रथम, अभिषेक द्वितीय व अमित कुुमार तीसरे स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में रंजीत प्रथम, शत्रोहन द्वितीय व अंगद को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में कोमल प्रथम, शकीना दूसरे व गंगा मंदाकिनी को तीसरे नंबर पर रही। दो सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में अंकित पहले, अमित दूसरे व सूरज तीसरे स्थान पर रहा।
बालिका वर्ग में मोनिका प्रथम, अंजली दूसरे व गंगा मंदाकिनी तीसरे स्थान पर रही। खो-खो बालिका वर्ग में पूरे डलई विजेता तो उपविजेता निंदूरा रहा। रिले रेस बालिका वर्ग में निंदूरा विजेता तो हैदरगढ़ उपविजेता रहा। गोला फेंक व चक्का फेंक में सिद्वौर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोपवा के बच्चे मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।

यह बच्चे बैडमिंटन तथा वालीवॉल की टीम के साथ गुरूवार को अंबेडकरनगर के लिए रवाना होंगे। प्रतियोगिता के समापन मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नौनिहालों को सम्मानित किया।
इस मौके पर बीएसए वीपी सिंह ,बीईओ नवाब वर्मा, अजय गुप्त मौर्य, आर के सिंह, आलोक सिंह, उदय प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार, आरपी यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed