फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Celebrated Chacha Nehru's birthday with pomp

धूमधाम से मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिवस

Mon, 15 Nov 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Chacha Nehru's birthday with pomp
बाराबंकी। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस रविवार को विद्यालयों में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर खेलकूद प्रतियोगिताओं व बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

शहर के बंकी मोहम्मदपुर में सियाराम गंगा प्रसाद फार्मेसी कॉलेज में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर सतीश जायसवाल, बल्लू जायसवाल, नीलू जायसवाल, दिलीप गुप्ता, सचिन व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार डीएनएम एजुकेशन एकेडमी अगानपुर में बाल दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में लंबी दौड़, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिता तथा गोला फेंक का आयोजन किया गया। बालिका कबड्डी में स्नेहा प्रथम स्थान रहीं तो वहीं बालक वर्ग में इंद्रजीत को प्रथम स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो में आदर्श यादव ने बाजी मारी जबकि लंबी दौड़ में अनामिका विजयी रही। इसी तरह गोला फेंक में वंदना, सनी, शुभम, स्नेहा, अनामिका व इंद्रजीत ने प्रतिभाग किया। स्नेहा प्रथम व इंद्रजीत द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में जीते हुए छात्रों को प्रधानाचार्य अंशुमान त्रिवेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जीएसएम इंटर कॉलेज बारिन बाग में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक उमेश चंद्र सिंह द्वारा चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य प्रीति सिंह, अध्यापक, अध्यापिकाओं व सभी बच्चों ने बाल मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसी तरह हैदरगढ़ क्षेत्र के एसबीएस पब्लिक स्कूल नरौली में विद्यालय परिवार द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्रबंधक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा एवं चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया।
उन्होंने विद्यालय के सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से एक तरफ जहां बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है वहीं दूसरी तरफ व्यावसायिक गतिविधियों का भी ज्ञान होता है। मेले में छात्र अनुराग सिंह का चना जोर गरम, वंशिका त्रिपाठी के कुरमुरे बतासे, सुधांशु शुक्ला की चटोरी चाट, वैष्णवी मिश्रा की भेलपुरी बरबस ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी।
वहीं अंशिका की दही जलेबी, स्वाति के दही बड़े देखकर वहां मौजूद अभिभावक एवं अतिथियों के मुंह में पानी आ रहा था। इस मौक पर राणा प्रताप सिंह, ब्रजेश मिश्रा, राजू सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं कैनबेरी इंटरटेनमेंट अकादमी धनोखर चौराहा हनुमान मंदिर चौधरी राम सिंह मार्केट में भी चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू ने कहा कि बच्चे अच्छा मार्ग चुनें और जैसे चाचा नेहरू ने हमारे देश का नाम रोशन किया है, उसी तरह आप लोग भी देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर शरद राज सिंह, विनय दास व कुलजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं पायनियर कॉलेज में भी चाचा नेहरू का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed