फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CCTV cameras closed in strong rooms

बंद मिले स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे

Thu, 30 Nov 2017 11:53 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Thu, 30 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras closed in strong rooms
पटेल डिग्री काॅलेज में स्ट्रांग रूम के सामने लगे बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे को देखते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
आयोग के कड़े दिशा निर्देशों के बाद भी आखिरकार प्रशासनिक तैयारियों में चूक हो ही गई। आलम यह रहा कि शहर के अलग-अलग दो स्थानों पर बनाए गए स्ट्रांग रूमों में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे विद्युत आपूर्ति बाधित होने के चलते बंद रहे। इसका खुुुलासा तब उस समय हुआ जब गुरुवार की सुबह एसडीएम व सीओ ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। माथापच्ची के बाद इनका संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन

 
बताते चलें कि शहर मतगणना के लिए नगर पालिका परिषद की मतगणना जनेस्मा में तो सतरिख, जैदपुर, बंकी व देवा की मतगणना पटेल डिग्री कॉलेज में होगी। इन स्थानों पर बनाए स्ट्रांग रूमों में बुधवार को मतदान के बाद मतपेटियां रखवाई गई थीं। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन


यह सीसीटीवी कैमरे विद्युत सप्लाई के भरोसे छोड़ दिए गए। इसके कारण बिजली कटौती होने पर इन सीसीटीवी कैमरों का संचालन नहीं हुआ। प्रशासन ने जनरेटर से इनको जोड़ने की जरूरत नहीं समझी। इसकी पोल उस समय खुली जब गुरुवार की सुबह एसडीएम व सीओ सदर दो स्थानों के स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां सीओ को बिजली न होने के चलते सीसीटीवी का संचालन बंद मिला। पूछताछ पर बताया गया कि बिजली कटौती से कैमरे बंद हैं। जिसके बाद जनरेटर चालू कराकर सीसीटीवी का संचालन शुरू किया गया। अब इसे प्रशासनिक चूक कही जाए या जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed