{"_id":"62ab84195e7add2c5846043a","slug":"cbi-raid-barabanki-news-lko6355174192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों पर सीबीआई का छापा, डेढ़ घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मकानों पर सीबीआई का छापा, डेढ़ घंटे पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शत्रु संपत्ति को लीज पर लेने के मामले में बृहस्पतिवार को सीबीआई लखनऊ की टीम ने शहर में दो लोगों के यहां छापा मारा। टीम ने घरों में करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों लोगों ने बताया कि भूूमि की लीज छह महीने पहले निरस्त कर दी गई थी। सीबीआई की टीम ने लीज संबंधी कागजातों को अपने कब्जे में ले लिया है। जिले में करीब 27 एकड़ जमीन को लीज पर दिया गया था।
शत्रु संपत्ति को अवैध तरीके से लीज पर आवंटित करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। शत्रु संपत्ति के असिस्टेंट कस्टोडियन अभिषेक अग्रवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। इसमें तत्कालीन तीन असिस्टेंट कस्टोडियन समेत अन्य कर्मचारी नामजद किए गए हैं।
आरोप है कि इन पूर्व अधिकारियों ने नियम विरुद्ध ढंग से भूमि को लीज पर आवंटित कर अनुचित लाभ लिया। इसी की जांच में जुटी सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार को बाराबंकी पहुंची। टीम ने शहर में दयानंद नगर के निवासी रुद्रेश पांडेय व लखपेड़ाबाग के बाल विहार कॉलोनी निवासी विनय श्रीवास्तव के यहां छापा मारा। बताया जाता है कि इन दोनों लोगों ने देवा परगना के टिकरिया गांव में दो एकड़, सतरिख पगरना के भानमऊ में पौने दो एकड़, देवा के भूूहेरा में साढ़े 23 एकड़ जमीन को सात हजार रुपये एकड़ प्रति वर्ष के हिसाब से लीज पर लिया था।
विज्ञापन
जबकि जमीन की वैल्यू 20 हजार रुपये प्रति एकड़ है। सीबीआई की लखनऊ शाखा की टीम ने दोनों लोगों के घर की तलाशी लेने के बाद लीज से संबंधित कागज देखे। दयानंद नगर निवासी विनय श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने भानमऊ में शत्रु संपत्ति वाली जमीन दो साल पहले लीज पर ली थी। छह माह पहले लीज निरस्त कर दी गई। सीबीआई की टीम ने लीज निरस्त होने संबंधी कागजात भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। बताया जाता है कि जिन लोगों ने जमीनें लीज पर लीं उन्हें फिर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।