{"_id":"61fae0dec5616358cf1044ef","slug":"cash-found-in-car-barabanki-news-lko61614593","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में एसयूवी से चार लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में एसयूवी से चार लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (बाराबंकी)। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक एसयूवी से चार लाख रुपये बरामद किये। पुलिस ने एसयूवी सवार युवक से नकदी का ब्यौरा मांगा तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस नकदी को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
फतेहपुर कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के तहसील चौराहा, ब्लॉक चौराहा, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, पटेल चौराहा व सिहाली चौराहे पर बुधवार शाम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सिहाली चौराहे पर महमूदाबाद थाना क्षेत्र के मानकपुर निवासी वासिक एसयूवी से बाराबंकी की ओर आ रहा था। इस दौरान पुलिस ने वाहन रोककर एसयूवी की तलाशी ली।
इस दौरान एसयूवी से पुलिस ने चार लाख रुपये बरामद किये। जिस पर पुलिस ने वासिक से बात कर बरामद रुपयों का ब्यौरा मांगा तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि सिहाली चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार से चार लाख रुपये मिले हैं। जिसके बारे में ब्यौरा मांगा गया तो कार सवार युवक कोई ब्यौरा नहीं प्रस्तुत कर सका। जिसके बाद मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)