{"_id":"60f9b7478ebc3e39457117cd","slug":"case-on-three-in-murder-case-barabanki-news-lko5880345178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में तीन पर केस
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। बदोसरायं में मंगलवार को एक अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर के नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के रसूलपुर गांव का है। यहां के राधेलाल टिकैतनगर मार्ग पर एक गुमटी रखकर परचून की दुकान से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार रात दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और किसी बात को लेकर उससे विवाद करने लगे। इस पर गुस्से में आकर दोनों युवकों ने लाठी-डंडे से राधेलाल की पिटाई कर गला दबा दिया।
जिससे वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया। मौके पर पहुंचे उसके पुत्रों ने जब इसका विरोध किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी सिरौलीगौसपुर ले गए जहां पर उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया।
इसके बाद पुलिस ने रामअचल निवासी बरौलिया और पाले निवासी रसूलपुर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ रामनगर दिनेश दुबे ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं बुधवार को एएसपी अवधेश सिंह ने मौके पर जाकर घटना की जांच की है। (संवाद)