{"_id":"61a28317c9b5610a00270d23","slug":"camp-barabanki-news-lko6063959102","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स जमा करने के लिए शिविर कल से, मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स जमा करने के लिए शिविर कल से, मिलेगी छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में सैकड़ों वाहन स्वामियों पर करोड़ों रुपये टैक्स बकाया है। अब इनसे वसूली के लिए विभाग गंभीर हो गया है। एआरटीओ ने वाहनों पर बकाया 16 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कवायद शुरू कर दी है। कार्यालय में दो दिवसीय कैंप लगाकर टैक्स जमा कराया जाएगा। इसके लिए 29 व 30 नवंबर को लगने वाले कैंप में टैक्स जमा करने वाहन स्वामियों को छूट देने का निर्णय लिया है।
जिले में करीब 22 हजार व्यवसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इन पर करीब 16 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। कोरोना काल में वाहन स्वामियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने भी वसूली पर राहत दी। लेकिन हालात सामान्य होने पर भी वाहन मालिकों ने टैक्स जमा करने में रुचि नहीं दिखाई।
विभाग हर माह कर वसूली लक्ष्य से पीछे होता गया। इस माह भी लक्ष्य में विभाग चार करोड़ से पीछे चल रहा है। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि आगामी 29 व 30 नवंबर को टैक्स जमा करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें बकायेदार वाहन स्वामियों को विशेष छूट दी जाएगी। वाहन स्वामी इस मौके का लाभ उठाकर कर जमा कर छूट प्राप्त कर सकते हैं। (संवाद)