{"_id":"5d165f7a8ebc3e3cdc69d3a3","slug":"byelection-in-panchyet-barabanki-news-lko4678091190","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के तीन और डीडीसी के दो उम्मीदवारों ने वापस लिया पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के तीन और डीडीसी के दो उम्मीदवारों ने वापस लिया पर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पंचायत उपचुनाव में प्रधान पद पर पर्चा दाखिल करने वाले तीन उम्मीदवारों समेत डीडीसी पद पर दो लोगों ने नाम वापस ले लिया। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। किसी को कन्नी तो किसी को इमली और अनाज ओसाता किसान चुनाव चिह्न मिला है।
छह जुलाई को पंचायतों के रिक्त पदों पर होने वाले उपचुनाव में प्रधान पद पर तीन लोगों ने अपना-अपना पर्चा वापस ले लिया है। इनमें त्रिवेदीगंज ब्लॉक क्षेत्र के मंझार सीट पर पूनम देवी ने नाम वापस ले लिया। अब इस सीट पर मालती, राधा, विमला, और सर्वेश कुमारी के बीच मुकाबला होगा। सूरतगंज ब्लॉक के बिंदौरा घरथरिया सीट पर रामकुबेर ने नाम वापस ले लिया। अब यहां राम विजय और कौशल्या देवी के बीच टक्कर होगी।
सिरौलीगौसपुर ब्लॉक क्षेत्र के चौखड़ी प्रधान पद की सीट पर मोहनी देवी ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया। अब इस सीट पर राधा वर्मा, इशरतजहां और यशीमुन के मध्य चुुनाव होगा। वहीं सूरतगंज ब्लॉक की गौराचक और सिद्धौर की मोहब्बतपुर सीट पर किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
वहीं दिवंगत नेता मुकेश सिंह के देहांत पर रिक्त हुई जिला पंचायत सदस्य सूरतगंज चतुर्थ सीट पर छह लोगों ने नामांकन किया था। शुक्रवार को फुरकान अली और प्रताप नरायन ने नाम वापस ले लिया। अब इस सीट पर राहुल वर्मा, जितेंद्र कुमार, प्रकाश और अरुन कुमार चुनाव लड़ेंगे।