{"_id":"60ff09118ebc3e57ef1d1925","slug":"burn-barabanki-news-lko5886260161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर आग का गोला बनी पिकप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-गोण्डा हाईवे पर धू-धू कर जलती पिकअप।
- फोटो : BARABANKI
Link Copied
मसौली (बाराबंकी)। गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर बिंदौरा के निकट चलती हुई पिकअप अचानक आग का गोला बन गयी। धू-धू कर जल रही पिकअप को साइड में खड़ी कर वाहन चालक और खलासी ने गाड़ी से कूद कर जान बचायी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग बुझाई।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर पिकअप का चालक हरदेव गुप्ता निवासी थाना तीतरपुर अमेठी व खलासी जगदीश निवासी थाना जिछौली अमेठी दोनों गोंडा में ब्रेड उतार कर पिकअप से खाली कैरेट लेकर लखनऊ की ओर जा रहे थे। तभी अचानक इंजन के जरिये गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की गोला बन गई।
विज्ञापन
गनीमत रही कि खलासी जगदीश की नजर आग फैलने से पहले इंजन से निकल रहे धुएं पर पड़ गयी। चालक ने जैसे ही गाड़ी को हाईवे के किनारे खड़ी किया वैसे ही उसमें तेज लपटें उठने लगी। हाईवे पर जल रही पिकअप को देख आवागमन करने वाले एकाएक ठहर से गये। बेकाबू आग को देख लोगों ने स्थानीय पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची उप निरीक्षक सुनीता तिवारी ने फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग को काबू किया। तब तक पिकअप पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसके चलते हाईवे पर अफरातफरी का माहौल रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।