{"_id":"638ba75cbb2a6a48bd6aebc6","slug":"buldozer-ran-over-illegal-ploting-of-bhoomafia-singla-barabanki-news-lko6601532185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सिंगला की अवैध प्लॉटिंग पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सिंगला की अवैध प्लॉटिंग पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के भुंहेरा गांव के निकट अवैध प्लॉटिंग पर तहसील प्रशासन द्वारा ?
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सरकारी जमीनों पर अवैध रुप से कब्जा करने वाले भूमाफिया की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को भूमाफिया संजय सिंगला द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चला और अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को गिराकर ध्वस्त कर दिया गया। तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया गया।
एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि भूहेरा स्थित भूमाफिया संजय सिंगला द्वारा गाटा संख्या 332/.924 जो अभिलेखों में तालाब दर्ज है व गाटा संख्या 361/.493 जोकि अभिलेखों में खलिहान दर्ज है पर अवैध रुप से कब्जा करके प्लाटिंग पर निर्माण का कार्य किया गया। इस भूमि को खाली करने के लिए पूर्व में कई बार नोटिस जारी किया गया लेकिन इनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिस पर यह कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा जिन्हौली में भी तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था, उसे भी हटवा दिया गया है। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी दी गई है कि जिन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है और जिन्हें पूर्व में नोटिसें जारी की जा चुकी है वह खुद कब्जा हटा लें, वरना प्रशासन ऐसे कब्जों को हटा देगा।