फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Brother-in-law had killed Dhiru

बहनोई ने की थी धीरू की हत्या

Thu, 02 Dec 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law had killed Dhiru
बाराबंकी। जंगल से अस्थियों की बरामदगी व बहनोई समेत दो को गिरफ्तार कर एक वर्ष पुराने धीरू हत्याकांड के खुलासे का पुलिस ने दावा किया है। अस्थियों की डीएनए जांच कराई जाएगी। वहीं पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा करते हुए बुधवार को एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि एक वर्ष पहले हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कनवा गांव निवासी डाकू ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसके बेटे धीरू (24) को लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के पटवाखेरा में रहने वाले दामाद अनूप ने 29 नवंबर 2020 को फोन कर बुलाया था जिस पर धीरू गया था।
विज्ञापन

मगर, वापस नहीं लौटा तो तलाश की, पता नहीं चला। उसने तहरीर में दामाद पर बेटे का अपहरण कर बंधक बनाने व हत्या करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बहनोई अनूप को नामजद कर धरपकड़ शुरू की। मगर, नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत मिलने पर नए सिरे से विवेचना कराई गई। हैदरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक की टीम ने बहनोई अनूप व उसके दोस्त विमलेश वर्मा को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या की गुत्थी सुलझ गई। आरोपी बहनोई ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि घर में पत्नी से कहासुनी व विवाद होने पर उसके ससुर व साले घर पर आकर उससे गालीगलौज करते थे।
इससे गांव में काफी बेइज्जती होती थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने साले धीरू को विमलेश से काम के बहाने बुलवाया फिर बाइक पर बैठाकर नगराम थाना क्षेत्र के टिकरा जंगल में ले जाकर दारू पिलाया। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को वहीं छुपा दिया था।

अनूप की निशानदेही पर पुलिस टीम ने जेसीबी से उस स्थल पर खोदाई कराई तो धीरू का स्वेटर व अस्थियां मिलीं। अस्थियों का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। वहीं मृतक का आधार कार्ड, मोबाइल फोन व बाइक भी बरामद की। इसके बाद दर्ज मुकदमे में अपहरण व हत्या करने की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं हैदरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार वर्मा की टीम को इस खुलासे के लिउए 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed