फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Brij Bhushan Sharan Singh said youth understand meaning of Sanatan and play active role in promoting cultural

UP: 'सनातन का अर्थ समझें युवा...,' बृजभूषण शरण सिंह बोले-सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ाने में निभाएं सक्रिय भूमिका

Mon, 15 Dec 2025 02:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Dec 2025 02:49 PM IST
सार

बाराबंकी पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि युवा सनातन का अर्थ समझें। अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Brij Bhushan Sharan Singh said youth understand meaning of Sanatan and play active role in promoting cultural
बाराबंकी पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में श्री खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज सनातन धर्म के लोगों से यह सवाल किया जा रहा है कि उन्होंने समाज के लिए किया ही क्या है? ऐसे माहौल में सबसे अधिक आवश्यकता युवाओं के जागृत होने की है। ताकि, वे अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल विचारधारा को सही मायनों में समझ सकें।

विज्ञापन


बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इसी उद्देश्य से वह नंदिनी नगर में एक विशेष आध्यात्मिक आयोजन कर रहे हैं। इस आयोजन का मकसद युवाओं को सनातन धर्म की मूल भावना से जोड़ना है। उन्हें यह बताना है कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन जीने की एक व्यापक और समावेशी पद्धति है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज का युवा भ्रम और भटकाव का शिकार हो रहा है। ऐसे में उसे अपनी जड़ों से जोड़ना समय की जरूरत है। सनातन धर्म ने सदियों से समाज को दिशा देने का काम किया है। इसकी परंपराओं में मानवता, सहिष्णुता और राष्ट्रभाव निहित है। इन मूल्यों को समझे बिना कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजभूषण शरण सिंह ने अंत में कहा कि नंदिनी नगर में होने वाले आध्यात्मिक कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह समझाया जाएगा कि सनातन धर्म क्या है, उसकी सोच क्या है? उसका योगदान केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी मानव सभ्यता के लिए कितना महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत को पहचानें, उस पर गर्व करें और उसे आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed