फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   blood donation

रक्तदान कर महादानी बने 21 किसान

Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
blood donation
बाराबंकी। जिला अस्पताल में मंगलवार को आयोजित शिविर में भारतीय किसान यूनियन से जुड़े 21 किसान रक्तदान कर महादानी बने। अस्पताल पहुंचकर एसपी ने रक्तदान करने वाले किसानों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व पहुंचे 21 किसानों ने शिविर में रक्तदान किया। कैंप की शुरुआत करते हुए एसपी डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर पुनीत कार्य दूसरा नहीं है। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें माला पहनाया। कहा कि सम्मान के असली हकदार रक्तदाता हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा से कहा कि यह महान कार्य जारी रखें। रक्तदान करने वालों में मनोज कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, मोहम्मद कलीम, अमन कुमार, राम बाबू, इन्द्रराज गुप्ता, अभिषेक शर्मा, शिव कुमार, ललिता देवी, सोहराब, बालकराम, रामू वर्मा, शांति भूषण सिंह, आशीष कुमार, दुर्गेश वर्मा, राज वर्मा, राहुल, संदीप कुमार, राजबक्श वर्मा आदि शामिल रहे। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर पटेल, जिला संरक्षक उत्तम सिंह, रामहर्ष वर्मा, हौसिला प्रसाद, अनुपम वर्मा, सतीश वर्मा, दिनेश चन्द, राधेलाल, रामसेवक रावत, बाबादीन वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, संजय रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed