{"_id":"62361a3314186c1ff52eb9ed","slug":"bjp-and-sp-mlc-candidate-may-file-nomination-tommorrow-barabanki-news-lko6222650185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन का आखिरी दिन कल, सपा-भाजपा समेत कई दाखिल करेंगे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन का आखिरी दिन कल, सपा-भाजपा समेत कई दाखिल करेंगे पर्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव को लेकर 21 मार्च नामांकन का आखिरी दिन होगा। अब तक केवल एक नामांकन सपा एमएलसी राजेश यादव राजू ने किया है। इसलिए 21 को कई नामांकन होने की उम्मीद हैं। सपा व भाजपा प्रत्याशी समेत कई लोग 21 को नामांकन करेंगे। पहले नामांकन की आखिरी तारीख 19 मार्च थी। मगर 19 को होली को लेकर अवकाश घोषित होने व अगले दिन रविवार पड़ने के कारण नई तारीख 21 मार्च घोषित की गई थी। नामांकन स्थल जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष को बनाया गया है। नामांकन का आखिरी दिन होने के चलते सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे।
एमएलसी चुनाव को लेकर कुल 15 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें 4 फरवरी को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में मौजूदा एमएलसी राजेश यादव राजू समेत छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। उस समय विधानसभा चुनाव भी चल रहे थे। इसलिए चुनाव आयोग ने नामांकन प्रक्रिया बंद कर नई तारीखों का ऐलान किया था। हालांकि जो पर्चे खरीदे गए थे उन्हें वैध माना गया था।
इसके बाद 15 मार्च से फिर शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ेल निवासी राजकुमारी पटेल, जहांगीराबाद के देवकलिया निवासी रमेश चंद्र पटेल, गोमतीनगर के राज परीक्षित सिंह, सराय रावत के रामधीरज व रामसनेहीघाट के सुभाष चंद्र, रामसनेहीघाट के कुशफर गांव निवासी अंगद कुमार सिंह, मसौली के तिलोकपुर निवासी दिग्विजय सिंह, बीकेटी लखनऊ के नरोसा गांव निवासी उदयभानु सिंह, रामसनेहीघाट के ग्राम नानूपुर निवासी राकेश कुमार ने पर्चे खरीदे थे।
विज्ञापन
इनमें से सपा प्रत्याशी राजेश यादव राजू ने 16 मार्च को ही नामांकन कर दिया था। अब 21 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन होने के कारण कई नामांकन होने की उम्मीद है। भाजपा प्रत्याशी अंगद कुमार सिंह तो नामांकन करेंगे ही वहीं सपा प्रत्याशी राजेश यादव राजू दोबारा पर्चा भरने की घोषणा कर चुके हैं। 22 मार्च को नामांकन-पत्रों की जांच के बाद 24 मार्च को नाम वापसी का दिन होगा। 9 अप्रैल को मतदान व 12 अप्रैल को मतगणना होगी।
भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी को लेकर कई दिनों से चली आ रही रस्साकसी पर आखिरकार शनिवार को विराम लगा। रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के कुशफर गांव निवासी जेबीएस शिक्षा संस्थान के संचालक अंगद सिंह को भाजपा ने अपना एमएलसी प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2014 से भाजपा में सक्रिय अंगद सिंह वर्तमान में पार्टी में शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र के सह संयोजक हैं। वर्ष 2010 में इन्हें राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार मिल चुका है। माना जा रहा है कि एमएलसी चुनाव की मुख्य लड़ाई सपा व भाजपा के बीच ही है।