{"_id":"67a275e7d05f42290e0b303f","slug":"biochemistry-analyzer-machine-gathering-dust-barabanki-news-c-315-1-brb1001-132701-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: धूल फांक रही बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: धूल फांक रही बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन
Wed, 05 Feb 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
देवा सीएचसी लैब में रखी अत्याधुनिक जांच की मशीनें।
देवा (बाराबंकी)। सीएचसी में एक साल पहले लगी बायोकेमेस्ट्री एनेलाइजर मशीन धूल फांक रही है। मरीज बाहर से महंगी जांच कराने को विवश हैं। सितंबर, 2024 में स्थापित की गई 15 लाख की कीमत की इस मशीन के चालू होने से लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, एल्बुमिन प्रोटीन समेत कई अन्य जांचें सीएचसी पर ही होने लगेेंगी।
बताया जाता है कि मशीन की स्थापना के बाद इसके संचालन के लिए महत्वपूर्ण रीजेंट (केमिकल) उपलब्ध नहीं हो सका है। लैब टेक्नीशियन पल्लवी ने बताया कि वर्तमान में लैब में 62 जांचें हो रही हैं। इस मशीन के चालू होने के बाद 89 प्रकार की जांचों की सुविधा मरीजों को निशुल्क मिलेंगी।
उच्च अधिकारियों को दी गई जानकारी
बायोकेमेस्ट्री एनेलाइजर मशीन के रीजेंट को मंगाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। रीजेंट प्राप्त होते ही ब्लड सैंपल की जांचें शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. अविचल भटनागर, चिकित्सा अधीक्षक देवा
बाहर से एक्स-रे जांच कराने को मरीज विवश
जैदपुर । सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर में डिजिटल एक्स-रे मशीन नहीं है। चिकित्सक साधारण मशीन से किए गए एक्स-रे से इलाज नहीं करते। बाहर से डिजिटल एक्सरे कराने के लिए लिखते हैं। सीएचसी की साधारण एक्स-रे मशीन करीब 25 साल पुरानी है। सतीश चंद्र, नदीम, रामपाल, अताउर्रहमान, जितेंद्र, अरशद, अशीश, अर्जुन आदि ने डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाए जाने की मांग डीएम से की है। हालांकि सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि रोजाना इसी मशीन से एक्स-रे कराकर मरीजों का उपचार किया जाता है।