{"_id":"5a1b03844f1c1b9e678be234","slug":"bike-bus-collision-two-friends-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की जान गई
बाराबंकी
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रविवार को कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर निगोहा के पास हुई मार्ग दुर्घटना में युवकों की मौत के बाद घटना स्थल पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से जा रहे दो दोस्तों को रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मृतकों के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज हादसा करने वाली बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की है। पुलिस ने बताया हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
कुर्सी थाना के कोढ़रीपुर मजरे दरावां निवासी संतोष (24) रविवार कोइसी गांव के निवासी अपने मित्र आशीष(26)के साथ बाइक से टिकैतगंज कस्बा को सामान खरीदने के लिए गए थे। दोपहर करीब दो बजे यह दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे।
कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर निगोहां के पास महमूदाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार परिवहन विभाग की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए जिससे बस उन्हें रौंदती हुई निकल गई जिससे मौके पर ही दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कुर्सी थाना प्रभारी बृजेश सिंह ,एस आई धर्मेन्द्र यादव ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि हादसे के समय दोनों युवक बाइक पर बिना हेलमेट पहने हुए चल रहे थे। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
अन्य हादसे में दो बाइक सवार घायल : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी सिद्धौर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
शनिवार देर रात कस्बा निवासी छोटू पुत्र हाकिम अली बादशाह कस्बे के ही निवासी बाबूलाल के साथ बाइक से जा रहे थे। बाराबंकी की ओर से आ रही रोडवेज ने ग्रामीण बैंक के पास उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
परिवारीजनों ने घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।